'धड़क' की स्क्रीन‍िंग पर जाह्नवी-ईशान की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, पापा बोनी के साथ खुशी ने दिए पोज

7/15/2018 1:57:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को र‍िलीज हो रही है।

हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीन‍िंग रखी गई। इस दौरान पूरा कपूर परिवार जाह्नवी को हौंसला देने पहुंचा।

इस दौरान जाह्नवी पिंक ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।

वहीं ईशान ब्लू शर्ट के साथ न्यूड कलर की पैंट पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है। 

ईशान और जाह्नवी के अलावा बोनी कपूर की पहुंचे। बोनी ने छोटी बेटी खुशी के साथ पोज दिए। वहीं अनन्या पांडे स्क्रीन‍िंग में डेनि‍म लुक में द‍िखीं।  

सोनम कपूर अपनी बहन र‍िया कपूर के साथ स्क्रीन‍िंग पर पहुंची। वहीं जाह्नवी के चाचा संजय कपूर फैमिली के साथ पहुंचे थे।

परिवार के अलावा स्क्रीनिंग में मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान, मेघना गुलजार, करण जौहर, नील‍िमा अजीम, योगेन शाह। 

फिल्म की बात करें तो शशांक खैतान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धड़क‘ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये फिल्म मराठी फिल्म "सैराट" का हिंदी रीमेक है। 


फिल्म एक महीने बाद 20 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। 

Punjab Kesari