सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सुन कपिल शर्मा को लगा था शाॅक, बोले-मैं टेंशन में था...काॅमन दोस्त के जरिए ले रहा हूं उसका हेल्थ अपटेड''

2/5/2022 9:24:44 AM


मुंबई: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को हाल ही में हार्ट बीमारी ते चलते एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया था। जहां सुनील ग्रोवर के हार्ट की सफल सर्जरी हुईं। सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर घर लौट आए हैं। खबरों की मानें 44 साल एक्टर सुनील ग्रोवर को हार्ट में दिक्कत के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

कथित तौर पर उनकी सर्जरी 27 जनवरी को हुई थी। बुधवार को, समाचार एजेंसी ने बताया कि सुनील ग्रोवर ठीक होने के रास्ते पर हैं।  इस खबर से फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब सुनील ग्रोवर के दोस्त और कॉमेडियन कपिल शर्मा  ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है।  कपिल को जब सुनील की हालत के बारे में पता चला तो उन्हें शॉक लगा।

PunjabKesari

सुनील ग्रोवर के बारे में कपिल शर्मा ने एक न्यूज पोर्टल से कहा-' मैं बुरी तरह शॉक में था और सुनील की सेहत को लेकर चिंतित भी। मैंने उन्हें मेसेज किया। चूंकि उनका कल ही डिस्चार्ज हुआ है तो जाहिर है मैं उनसे वापस रिप्लाई की उम्मीद नहीं कर सकता। बहुत ही कम उम्र में उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी, पर वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैंने हमारे कॉमन दोस्तों के जरिए सुनील की हेल्थ के बारे में पता किया है। हम लोग इंडस्ट्री में इतने सालों से काम कर रहे हैं। हमारे बहुत से कॉमन दोस्त हैं। वो मुझे सुनील के बारे में रेग्युलरी अपडेट देते रहते हैं।'

PunjabKesari

बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच 2016 में झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुनील ने उनका कॉमेडी शो छोड़ दिया। कपिल और सुनील ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि अब दोनों का पैचअप हो चुका है, पर सुनील और कपिल अपने-अपने प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News