पत्नी को शो में देख शरमाए कप‍िल शर्मा, गाया रोमांट‍िक साॅन्ग

3/4/2019 10:11:23 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में रविवार रात पंजाबी सिंगर्स हंसराज हंस, द‍लेर मेहंदी, जसबीर जस्सी और मीका स‍िंह ने श‍िरकत की। संगीत से सजे इस काॅमेडी शो में की महफ‍िल में आए मेहमान जमकर झूमे लेकिन इस शो में एक खास गेस्ट भी शामिल थी।

यह स्पेशल गेस्ट कोई और नहीं कप‍िल शर्मा की पत्नी ग‍िन्नी चतरथ थीं। इस एपिसोड में पत्नी ग‍िन्नी को देखकर कप‍िल शरमाते हुए नजर आए। बता दें कि कपिल के शो में अक्सर उनकी मां नजर आती हैं लेकिन पहली बार उनकी पत्नी ग‍िन्नी शो में आईं थी। कप‍िल ने ग‍िन्नी के लिए रोमांट‍िक गाना भी गाया। 

शो की शुरुआत में सबसे पहले संगीत के उस्तादों हंसराज हंस, द‍लेर मेहंदी, जसबीर जस्सी और मीका स‍िंह ने अपने गानों से समां बांधा। इसके बाद मीका कपिल और गिन्नी की चुटकी लेते हैं औक रहते हैं कि हम कितना भी अच्छा गाना क्यों न गाएं लेकिन गिन्नी भाभी खुश तभी होती है जब कप‍िल गाता है।

मीका की बातें सुनकर कप‍िल पहली बार शो में शरमाते नजर आए। इसके बाद सब की ड‍िमांड पर कप‍िल ग‍िन्नी के ल‍िए रोमांट‍िक गाना- ओ हंसनी, मेरी हंसनी... गाते हैं। 

बता दें कि कपिल और ग‍िन्नी दोनों ही कॉलेज टाइम से अच्छे दोस्त हैं। कप‍िल की खराब सेहत और शो बंद हो जाने के दौरान गिन्नी ने उनका काफी साथ दिया। इस बात का ज‍िक्र खुद कप‍िल कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। कपिल और गिन्नी ने बीते साल 12 द‍िसंबर को शादी रचाई थी। 

 

 

 

Smita Sharma