प्यार का साथ और खिला-खिला-सा चेहरा: पत्नी संग ट्विनिंग कर काॅमेडियन ने बनाई जोड़ी, सूट में प्यारी दिखीं ''मिसेज शर्मा''
10/26/2022 8:59:16 AM

मुंबई: कपिल शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड पर्सनैलिटी में से एक हैं। कॉमेडियन ने कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। वहीं अब वह इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गए हैं। कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।
ये तस्वीरें दीवाली सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में कपिल अपनी लवी वाइफ के साथ ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं। जहां कपिल ने पीच कलर के कुर्ता पजामे में जच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी गिन्नी पीच कलर के कुर्ता और मैचिंग पैंट में खूबसूरत लग रही हैं।
कपिल की पत्नी ने अपने लुक को काफी सिंपल औए एलिगेंट रखा था। उन्होंने सटबल मेकअप, लिपस्टिक, पिंक बल्श से लुक को पूरा किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो गिन्नी ने हाई बन बनाया है।
इसके साथ ही उन्होंने कुछ बालों को माथे पर फ्लाॅन्ट किया। तस्वीरों में कपल खिलखिलाते हुए हंस रहा है। कुछ तस्वीरों में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
कपिल ने 12 दिसंबर, 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। शादी के 1 साल के बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। गिन्नी ने साल 2019, 10 दिसंबर को गिन्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनायरा शर्मा हैं। वहीं 1 फरवरी 2021 को कपल दूसरी बार एक प्यारे से बेटे पेरेंट्स बना जिसका नाम त्रिशान शर्मा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

4th Bada mangal: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें धन-वैभव प्राप्त करने का अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ मुहूर्त के साथ जानें, क्या न करें

चीन ने ठुकराया अमेरिका का निमंत्रण, सिंगापुर में रक्षा प्रमुखों के बीच बैठक से किया इंकार

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल