कपिल शर्मा विवाद पर सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, सेहत को लेकर दिया बड़ा बयान

4/13/2018 6:43:57 PM

मुंबईः कपिल शर्मा जब से अपना नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' लाए हैं, विवादों में घिरे हुए हैं। लगातार शूटिंग कैंसल करने की वजह से चैनल के शो को 1 महीने के लिए सस्पेंड करने की चर्चा है। इस बीच कपिल के पुराने साथी उनके तनाव में और बीमार होने की बात कर रहे हैं। इस विवाद पर सुनील ग्रोवर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जिसमें सुनील ने कपिल की सेहत को खराब बताया।

उनके साथ काम करने वाले साथियों ने बताया कि वे तनाव में हैं और कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनके साथी, सुगंधा मिश्रा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने कपिल शर्मा को सपॉर्ट किया और कहा कि वे अच्छे इंसान हैं। उन्हें थोड़ा वक्त और स्पेस देना चाहिए। 

इस बारे में अब उनके पुराने साथी सुनील ग्रोवर ने उनके और उनकी सेहत के बारे में बात की। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा के बारे में पूछा गया तो सुनील ने कहा,'मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि कपिल को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। उनका परिवार भी उनका ध्यान रखे और वह जल्दी ठीक हो जाएं।' 

गौरतलब है कि  कपिल शर्मा अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' के साथ अभी तक बेशक कोई रंग नहीं जमा सके हैं, लेकिन उनके टीम मेंबर रहे सुनील ग्रोवर प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू के अंदाज से जरूर हिट हो गए हैं।

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on


'धन धना धन' में सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की जुगलबंदी को काफी पसंद भी किया जा रहा है, और क्रिकेट-कॉमेडी का ये कॉकटेल काफी हिट भी हो रहा है। 

Punjab Kesari