झगड़े के बाद पहली बार एक छत के नीचे दिखे कप‍िल शर्मा-सुनील ग्रोवर

3/11/2019 12:33:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रविवार रात अपने घर एक पार्टी का आयोजन किया। दरअसल, यह पार्टी सोहेल की पत्नी सीमा खान के बर्थडे पर रखी थी।सोहेल मे यह पार्टी पत्नी सीमा खान के बर्थडे पर रखी थी। इस पार्टी में ब‍िजी शेड्यूल से समय न‍िकालकर सलमान खान, यूल‍िया वंतूर,सोनाक्षी सिन्हासमेत कई स्टार्स पहुंचे। पार्टी में प्रीति जिंटा पति संग पहुंची। 

लेकिन इस पार्टी की खास बात यह थी कि इसमें सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की भी पहुंचे। ऐसा पहली बार हुआ है कि आपसी व‍िवाद के बाद ये दोनों स्टार्स एक-साथ नजर आएं हो। 

बता दें कि दोनों का ये दोस्ताना सलमान खान की वजह से है। बीते द‍िनों खबरें आई थी कि सुनील सलमान की वजह से कप‍िल के साथ कॉमेडी शो में नजर आ सकते हैं हालांकि सुनील अब तक कप‍िल के शो में नजर नहीं आए।

अगर देखा जाए तो कपिल और सुनील दोनों के करियर की कमांड सलमान खान के हाथों में ही है। एक तरफ जहां सलमान कपिल के शो को  प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं सुनील सलमान की 'भारत' में मुख्य किरदार में हैं। शायद यही वजह रही है कि दोनों स्टार्स आपसी व‍िवाद को छोड़कर सलमान  की फैमिली पार्टी में पहुंचे।

क्या था विवाद

बता दें कि साल 2017 की शुरुआत में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद ही सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया था।

Smita Sharma