एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले कपिल शर्मा, तस्वीरें क्लिक करने पर मीडिया से हुई 'तू-तू मैं-मैं'

2/22/2021 4:56:23 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्माहाल ही में एक प्यारे से बेटे के पिता बने हैं। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने 1 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। पिता बनने के बाद से ही काॅमेडियन पैटरनेटिव लीव पर हैं। इसी बीच कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

इस दौरान कपिल व्हील चेयर पर बैठे दिखाई दिए। कपिल को व्हील चेयर पर देखकर फैंस चौंक गए।  हालांकि कपिल व्हील चेयर पर क्यों है इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं हैं। इस दौरान कपिल ऑल ब्लैक लुक में दिखे।

उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से पूरा किया था। कपिल व्हील चेयर पर क्यों है इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं हैं।

वहीं एयरपोर्ट पर जब मीडिया उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगी तो उनकी कैमरा पर्सनस के साथ तू-तू मैं-मैं हो गई। कपिल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि कपिल शर्मा को शो 'द कपिल शर्मा'  बंद हो गया है।  दरअसल, मेकर्स ने ये फैसला इस शो को दोबारा नए अंदाज में दर्शकों के सामने उतारा जाएगा। कहा जा रहा है कुछ समय बाद मेकर्स 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे। खैर अब देखना है कि कपिल का ये शो अब कब दोबारा लोगों का मनोरंजन करेगा। 

 

Content Writer

Smita Sharma