पापा की काॅर्बन काॅपी हैं त्रिशान: मम्मी गिन्नी और दीदी संग पापा के सेट पर पहुंचे त्रिशान,दो पोनीटेल में बेहद क्यूट दिखीं अनायरा

11/17/2021 3:16:07 PM

मुंबई: अपने बच्चों को आपके कार्यस्थल पर आते और आसपास के सभी लोगों द्वारा लाड़-प्यार करते हुए देखना बेहद ही अच्छा फील करवाता है। ऐसा ही अनुभव काॅमेडियन कपिल शर्मा कर रहे हैं। दरअसल, कपिल शर्मा पहली बार बेटी अनायरा शर्मा और बेटे त्रिशान शर्मा को अपने शो द कपिल शर्मा के सेट पर लेकर पहुंचे हैं।

हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। कपिल की बेटी अनायरा और बेटा त्रिशान अपनी मां गिन्नी के साथ टीकेएसएस के सेट पर पहुंचे।

यह पहली बार था जब कपिल अपने दोनों बच्चों को अपने कॉमेडी शो के सेट पर लाए थे और शटरबग्स ने इस पल को कैद करने का मौका नहीं छोड़ा।

कपिल के 9 महीने के बेटे व्हाइट एंड ब्राउन आटफिट में दिख रहे हैं। त्रिशान एकदम पिता की कार्बन कॉपी लग रहे हैं।

वहीं कॉमेडियन की बेटी अनायरा पिंक  आउटफिट और दो पोनीटेल में सुपर क्यूट लग रही थी।

बेटे के जन्म के लगभग पांच महीने बाद कपिल शर्मा ने एक सुपर-प्यारी तस्वीर शेयर कर लाडले की झलक फैंस को दिखाई थी। फादर्स डे 2021 पर कपिल ने बेटी अनायरा शर्मा और बेटे त्रिशान शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।

1 फरवरी 2021 को कपल दूसरी बार एक प्यारे से बेटे पेरेंट्स बना जिसका नाम त्रिशान शर्मा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

कपिल ने 12 दिसंबर, 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। शादी के 1 साल के बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। गिन्नी ने साल 2019, 10 दिसंबर को गिन्नी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनायरा शर्मा हैं।

Content Writer

Smita Sharma