Cuteness Overloaded:कपिल ने 5 महीने बाद दिखाई बेटे त्रिशान की झलक, बहन अनायरा संग पापा की गोद में बैठे दिखे त्रिशान

6/21/2021 9:10:37 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा इसी साल दूसरी बार पिता बने हैं। गिन्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। अप्रैल में कपिल ने बेटे के नाम का खुलासा किया था लेकिन अभी तक उन्हें अपने लाडले की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी। वहीं अब करीब पांच महीने बाद  कपिल ने पहली बार अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया। दरअसल,  20 जून को दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस खास दिन पर हर किसी ने अपने पिता के साथ समय बिताया और उन्हें स्पेशल फील करवाया। बी-टाउन स्टार्स ने भी फादर्स डे पर पिता संग बिताई हसीन यादों को शेयर किया।

 

कपिल शर्मा ने इसी खास मौके उन्होंने लाडले की झलक दिखा दी है,जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कपिल ने अपने बेटे त्रिशान के साथ बेटी अनायरा की भी तस्वीर शेयर की है। शेयर की इस तस्वीर में त्रिशान व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जीस और टोपी पहने बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनायरा व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

अनायरा बिल्कुल मिनी माउस हेयरबैंड वाली गुड़िया की तरह दिख रही है। अनायरा और त्रिशान पापा कपिल की गोद में बैठ हैं। कपिल अपने दोनों बच्चों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं।क्योंकि वो तीनों केक काटने के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा-'पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ।' तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

बता दें कि कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपल   10 दिसंबर 2019 पहली बार एख बेटी का पेरेंट्स बना था,जिसका नाम उन्होंने अनायरा रखा है। कपिल अक्सर अनायरा की तस्वीरें शेयर करते हैं  जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वहीं 1 फरवरी  साल 2021 में  कपिल और गिन्नी चतरथदूसरी बार पेरेंट्स बने।


 

Content Writer

Smita Sharma