''द कपिल शर्मा शो'' के 50 एपिसोड पूरे, कॉमेडियन ने यूं मनाया टीम संग जश्न

6/11/2019 8:54:05 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' के दूसरे सीजन के साथ जबरदस्त वापसी की।  एक बार फिर से कपिल ने अपनी काॅमेडी से सबको खूब हंसाया। आते ही कपिल का शो टीआरपी में था। शो के टाॅप पर रहने की वजह कपिल शर्मा के कई अलग-अलग अवतार भी हैं। कपिल कभी शो में राजेश अरोड़ा बनकर दर्शकों को गुदगुदाते हैं।

वहीं 'द कपिल शर्मा शो' के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, शो ने इस सीजन के 50 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खुशी को शो ककी पूरी कास्ट ने सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पूरी टीम काफी उत्साहित नजर आई और केक काट कर सेलिब्रेट किया है। 

बता दें कि  इस सीजन का प्रोडेक्शन सलमान खान कर रहे हैं। पिछले सीजन की तरह द कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कपिल का कॉमेडी शो सुपरहिट है और TRP के मामले में भी काफी अच्छा चल रहा है। हालांकि शो में सुनील ग्रोवर की कमी खूब खल रही है।

सुनील ने डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी जैसे यादगार कैरेक्टर्स प्ले किए हैं और लोगों को खूब हंसाया है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी जब एक साथ होती है तो हंसी-ठहाकों का माहौल बन जाता है।

 

दोनों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन शो के दूसरे सीजन में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है, जिन्हें दर्शकों ने पूरा प्यार दिया है। द कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के ह्यूमर का तड़का दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।


 

Smita Sharma