कपिल के बदले लुक को पहचानना मुश्किल, टूटे दांतों में शेयर की वीडियो

2/5/2019 1:18:21 PM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शादी के बाद दोबारा टीवी पर वापसी की है। लेकिन उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। हालांकि कपिल टीवी के अलावा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपिल ने सिंगर मीका संग एक वीडियो शेयर की है।

 

 

इस वीडियो में दोनों ने स्नैपचैट का फिल्टर लगाया हुआ है, जिसमें उनका पूरा लुक बदल गया है और दांत टूटे हुए दिख रहे है। इसमें कपिल कहते नजर आ रहे है कि 'हम बूढ़े हो गए हैं और एक दिन हम सबका यही हाल होना है।' कपिल खुद भी बोलते-बोलते हंस पड़ते हैं। फैंस उनके इस नए वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कपिल ने एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें केवल मीका नजर आ रहे हैं। मीका कहते हैं कि 'मुझे आपने पहचाना?'
 

View this post on Instagram

Hahahahaha.. Can’t get enough of this @mikasingh 🤣🤣😂😂

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on


 
 बता दें कि कपिल शर्मा ने 2 फरवरी को दिल्ली में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया था। कपिल ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। अब शादी के करीब 2 महीने बाद ये रिसेप्शन पार्टी हुई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@mikasingh ka chota bhai papeeta Singh 🤣🤣😂😅😂🙈

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on Feb 3, 2019 at 10:53am PST

Konika