फैशन डीवा है कपिल शर्मा की डेढ साल की बेटी अनायरा,काॅमेडियन ने शेयर किया लाडो के हसीन पलों का क्यूट वीडियो

4/18/2021 11:51:44 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दो बच्चों बेटी अनायरा शर्मा और न्यूबाॅर्न बेबी त्रिशान शर्मा के पेरेंट्स हैं। कपिल शर्मा ने जहां तक अभी अपने न्यूबाॅर्न बेबी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ वह अपनी बेटी के क्यूट मूमेंट्स को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में कपिल ने अपने इंस्टा पर लाडो अनायरा का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।  वीडियो में अनायरा के पैदा होने सेल लेकर उनके डेढ साल तक की होने के सफर को दिखाया गया। 

सामने आए इस वीडियो में वह एक क्यूट फैशन डीवा की तरह लग रही है। पिंक कलर की आउटफिट, सिर पर कैप और शेड्स लगाए अनायरा बेहद क्यूट लग ही हैं।

वह कैमरे के सामने खिलखिलाकर पोज दे रही हैं। कभी वह पापा कपिल के साथ मस्ती कर रही हैं।

कपिल ने वीडियो को दिल के इमोजीस के साथ पोस्ट किया। फैंस कपिल की बेटी की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

कपिल ने साल 2018 में गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी की थी। साल 2019 में कपल ने अपने पहले बेबी अनायरा का वेलकम किया था। वहीं 1 फरवरी 2020 को कपिल दूसरी बार पिता बने।

गिन्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया,जिसका नाम कपल ने त्रिशान शर्मा रखा है। फैंस कपिल के बेटे की झलक देखने को बेकरार है। हालांकि अभी तक कपिल ने लाडले की एक भी तस्वीर शेयर नहीं है। 

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma Universe (@kapil_sharmauniverse)

 

Content Writer

Smita Sharma