कपिल शर्मा पहुंचे इंडियन आइडल के सेट पर, सुरों का जादू बिखेरते आए नजर

11/30/2018 2:28:36 PM

मुंबई: काॅमिडियन और एक्टर कपिल शर्मा जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनका सुपरहिट काॅमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर लोगों को हंसाने आ रहा है। जब से कपिल के फैंस को इस बात की खबर लगी है सभी बड़े खुश नजर आ रहे हैं, वैसे भी फैंस को कपिल के टीवी पर वापस लौटने का काफी समय से इंतजार था।

वहीं कपिल भी अपने शो के प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में कपिल शो के प्रमोशन के लिए इंडियन आइडियल सीजन 10 के सेट पर पहुंचे। 

इस दौरान कपिल ने शो के जजों के साथ जमकर मस्ती की। इतना ही नहीं कपिल ने नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और जावेद अली के साथ खूब सारी सैल्फियां भी ली। बताया जा रहा है कि शो पर कपिल ने सबकी जमकर टांग खिचाई की, यहां तक कि उन्होंने शो के जजों को भी नहीं छोड़ा।

शो में कपिल ने अपने सुरों का जादू भी बिखेरा। कपिल ने सबकी फरमाइश पर एक गाना गाकर सुनाया। यही नहीं कपिल तो शो में म्यूजिशियन्स के साथ ताल से ताल मिलाते हुए भी नजर आए।

बता दें कि कपिल इन दिनों शो के साथ-साथ अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे। 
कपिल की शादी गिन्नी के निवास स्थान जालंधर में होगी।

रिपोर्टों के अनुसार, कपिल और गिन्नी की शादी की रस्में 10 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इस दिन कपिल  की बहन के घर माता का जागरण रखा गया है।अगले ही दिन गिन्नी के घर जालांधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। इसके बाद 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा। 

 

Neha