कपिल शर्मा की होगी वापसी, नजर आएंगे नए किरदार में

8/20/2018 1:56:12 AM

मुंबईः कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से काफी दूर है। इन दिनों उनकी हालत काफी खराब है। उनका लुक इतना बदल गया है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। टीवी शो 'फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' उनकी खराब हेल्थ की वजह से ऑफ एयर हो गया था। कॉमेडी किंग की गैरमौजूदगी में उनके फैंस कई दिनों से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

मगर अब कपिल के फैंस के लिए अच्छी खबर है।  कपिल ने हाल ही में एक पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को कपिल ने सुमित सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

 

 

इस बात की जानकारी खुद कपिल ने अपने ट्वियर अकाउंट के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही वह इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करेंगे। इसे विक्रम ग्रोवर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। 

 

 

बता दें कि कपिल काफी समय से लाइम लाइट से दूर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह बीमार थे और विदेश में इलाज करवा रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर बीच-बीच में कपिल की कुछ तस्वीरें आती रही हैं जिनमें वह काफी डिप्रेस दिखाई दिए और उनका वजन भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा था। खबरों की मानें तो वह अपने लुक पर भी काम कर रहे हैं। 

Neha