कपिल शर्मा की ‘बीवी’ भी सिगरेट पीती कैमरे में हो चुकी हैं कैद, अब बोली "मैंने तो छोड़ दी है"

7/24/2019 7:49:13 PM

मुंबईः बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी छोटी दुनिया है जिसमें आपको हर तरह के चेहरे देखने को मिलेंगे। आपने देखा होगा कि ब़ॉलीवुड एक्टर अक्सर शूटिंग से फ्री होकर सिगरेट के कश लगाते नज़र आते हैं। एक्टर तो ये सब करते ही है लेकिन एक्ट्रेस भी किसी से कम नही। बहुत से सेलिब्रिटी को अक्सर सिगरेट के कश लगाते कैमरे में कैद किए गए। इनमें से एक है कपिल शर्मा का ऑन स्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती।

जी हां, कपिल के शो में भूरी और उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी का किरदार निभा चुकी सुमोना को कई बार सिगरेट के कश लगाते हुए कैमरे में कैद किया गया।

लेकिन अब लगता है कि सुमोना ने अपनी सिगरेट पीने की लत छोड़ दी है।

दरअसल सुमोना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लगता है कि अब वह सिगरेट की आदत छोड़ दी है।


इससे पहले हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भी अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई थी। इस तस्वीर में प्रियंका हाथ में सिगरेट लिए नजर आ रही थीं। वहीं उनके साथ पति निक जोनास और मां मधू चोपड़ा सिगार पीते दिखाई दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा इसलिए ट्रोल हुईं क्योंकि उन्हें अस्थमा है और वो कई बार सोशल मीडिया पर स्मोकिंग के खिलाफ कैंपेन करती दिखाई दी हैं लेकिन जब वो खुद ही सिगरेट पीती दिखीं तो लोगों ने उन्हें पाखंडी बुलाना शुरू कर दिया। वहीं सिर्फ प्रियंका ही नहीं उनसे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस सिगरेट वाली तस्वीर की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं।

Pawan Insha