तूने मुझे बुलाया शेरां वालिए...मां वैष्णो देवी के दराबर में कपिल ने गाया भजन, नवरात्रि में भक्ति में रमीं बीवी गिन्नी

4/16/2024 10:09:29 AM

मुंबई: माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा संग मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मां वैष्णो देवी के दरबार से शर्मा फैमिली की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं।

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद कपिल शर्मा ने दरबार में देवी मां के लिए भजन भी गाए। कपिल ने तूने मुझे बुलाया शेरां वालिए..मैं आया मैं आया जोतां वालिए भजन गाया। इसके अलावा भी कपिल ने मां के दरबार में कई भजन गाए। इस दौरान गिन्नी भी भक्ति में रमी हुई नजर आईं। 

काम की बात करें तो कपिल शर्मा ने इस महीने में नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री की है। हमेशा की तरह शो को उनके फैंस और दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। दुश्मन से दोस्त बने सुनील ग्रोवर भी इस शो के हिस्सा है। बीते दिनों ही शो में फिल्म चमकीला की स्टार कास्ट दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा आईं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maa Vaishno Devi (@maa.vaishno.devi)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by लव यू मां बावे वाली जी 🥀🙏 (@bawe_wali_mata_official)

Content Writer

Smita Sharma