कपिल शर्मा के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड आया सामने

12/21/2018 3:45:52 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा ने बीते दिनों गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी रचाई। दोनों ने हिन्दू और सिख रीति रिजाज से शादी की। वहीं बीते दिनों ही दोनों ने शादी के बाद अमृतसर में पहला रिसेप्शन दिया था। कपिल ने अमृतसर के होटल रेडिसन ब्लू में वेडिंग रिसेप्शन दिया। अब हाल ही में कपिल की मुंबई रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीर सामने आ गई है। कपिल ये रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई के JW Marriott  होटल में देंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारो के पहुंचने की उम्मीद है। 

 


आनंद कारज और हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 और 13 दिसंबर को हिंदू और आनंद कारज से शादी के बंधन में बंधें। हिंदू शादी पर कप‍िल ने खूबसूरत पगड़ी पहनी है। वहीं उनके कुर्ते और गिन्‍नी के लहंगे की चोली का रंग खासा मेल खाता है।गिन्‍नी की जूलरी भी आम ब्राइडल ज्वेलरी से हटकर रही। तो उनके लुक को भारी मांग टीका और चूड़े के साथ पहने गए कलीरे बेहद खास बना रहे थे।  

आनंद कारज शादी में कपिल शर्मा व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी बांधी हुई थी। वहीं गिन्नी ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके अलावा गिन्नी ने हेवी ज्वेलिरी कैरी की थी। शादी के दौरान उन्होंने घूंघट भी किया हुआ था। 

Konika