कपिल शर्मा के घर विराजे 'बप्पा',दादी की गोद में चढ़ अनायरा ने लिया 'विघ्नहर्ता' का आशीर्वाद
9/12/2021 11:10:26 AM
मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा ने भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा का अपने घर स्वागत किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। शेयर की वीडियो में कपिल की बेटी अनायरा बप्पा के आगमन पर काफी खुश नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में अनायरा दादी की गोद में चढ़ बप्पा से आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। वहीं एक वीडियो में वह बप्पा की प्रतिमा के सामने घूमती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो अनायरा ब्लू कलर की फ्राॅक में बेहद क्यूट लग रही हैं।
इसके अलावा कपिल के घर से कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को कविता कौशिक ने शेयर किया है।
तस्वीरों में कपिल पर्पल कुर्ता और व्हाइट चूड़ीदार में दिख रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी गिन्नी चिकनकारी सूट में गाॅर्जियस दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, नाक में मराठी नथ पहने गिन्नी बेहद प्यारी लग रही हैं।
कपिल के घर भारती सिंह भी बप्पा का आशीर्वाद लेनी पहुंची। कपिल के घर हुई गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो कपिल शर्मा ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो से टीवी पर वापसी की है। अब तक इस शो में अजय देवगन,अक्षय कुमार, नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर शाहनी जैसे स्टार्स पहुंचे थे।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ संग शादी की थी। कपल ने दिसंबर 2019 में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम अनायरा है।
अनायरा का जन्म दिसंबर 2019 में कपिल-गिन्नी की वेडिंग एनिवर्सरी से दो दिन पहले हुआ था। वहीं इसी साल 1 फरवरी को कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने। गिन्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने त्रिशान रखा है।
Curest video i could ever see.🖤
— Anamika | HBD Sarmad.🖤 | (@KapilzLoverx__) September 11, 2021
Anayra's #GaneshChaturthi celebration..💫
Girl is growing up time is going so fast. Cutest she is. All the love for her. I love you so much Anayra!😍
God bless.✨@KapilSharmaK9 @ChatrathGinni #AnayraSharma #TrishaanSharma #KapilSharma pic.twitter.com/KXx7xa4onz
Two queens in one frame together and forever❣️😇 @bharti_lalli @ChatrathGinni 😍🔥. God bless you both ❤. Both are looking gorgeous😍❤. @KapilSharmaK9 aap kaha pe hai 💖. We want full family pic today❣️. It's wish from all the #kapilians. pic.twitter.com/skTROhNmhW
— Sweety Mehta ❣️ (@kapiliansweety) September 10, 2021