Diwali Celebration: दीपावली पर कपिल शर्मा ने दुल्हन की तरह सजाया सपनों का आशियाना, रोशनी से जगमगा उठी घर की बालकनी

11/3/2021 11:24:42 AM

मुंबई:दीपावली की चमक-धमक हर तरफ देखने को मिलती है। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में तो स्टार्स की इस खास मौके पर डेकोरेशन देखते ही बनती है। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के घर में दीवाली की तैयारियां बड़ें जोरों शोरों से चल रही हैं।

कपिल ने अपने सपनों के आशियाने को  दुल्हन की तरह सजाया है। घर में ढेर सारी लाइट्स लगाईं गई हैं जिससे उनका घर रोशनी से जगमगा उठा हैं।

कपिल ने लाइट्स से सजी अपनी बालकनी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने घर में प्रॉपर ग्रीनरी मेंटन कर के रखी है और लाइट से पूरे घर को सजाया है।

इसके अलावा उन्होंने भगवान बुद्ध की एक बड़ी सी मूर्ती भी लगाई है जो डेकोरेशन की शोभा बढ़ाती नजर आ रही है।  

वीडियो में पीछे की व्हाइट कलर की मैचिंग दीवार बैकग्राउंड को परफेक्ट लुक दे रही है।दीवार पर छोटे-छोटे सुंदर फ्लावर पॉट्स लगे हैं।

 

कपिल शर्मा ने पिछले साल भी दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। कपिल शर्मा मशहूर कॉमेडियन हैं। उनका शो 'द कपिल शर्मा शो' की जबर्दस्त फैन फॉलोविंग हैं। ये शो हमेशा टीआरपी में रहता हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma