14 साल पहले इस पंजाबी शो में दिखे थे कपिल शर्मा, देखें काॅमेडी किंग का पहला ऑडिशन

4/2/2020 1:48:22 PM

मुंबई: काॅमेडी किंग कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपिल ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखें हैं। उनका जीववन संघर्ष से भरा पड़ा है। हालांकि आज वह किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। कपिल आज खुग एक काॅमेडी शो होस्ट कर रहे हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस काॅमेडी किंग ने अपने करियर की शुरुआत किस शो से की थी।

कपिल ने साल 2006 में शो 'हंस दे हंसा दे' से अपने करियर की शुरुआत की। इस शो में भी कपिल कॉमेडी ही करते थे। उनकी कॉमेडी को शुरू से ही काफी पसंद किया जाता रहा है लेकिन हंस दे हंसा से कपिल को कोई पहचान नहीं मिल पाई.।लेकिन कपिल ने हार नहीं मानी।

इस शो के बाद कपिल  शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3 में दिखे थे। इस शो के लिए कपिल को दो बार ऑडिशन देना पड़ा था। चाहे शो के लिए कपिल ने 2 बार ऑडिशन दिए लेकिन इसी शो ने उनकी किस्नमत बदली। कपिल इस शो के विनर बने। इसके बाद कपिल की राह आसान हो गई। इसके बाद कपिल ने कई शोज किए।

कपिल के काम की बात करें तो वह सोनी टीवी में अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' से फैंस को खूब हंसा रहे हैं। ये शो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता हैं।

Smita Sharma