Latest pics:कपिल की बहन रिया ने शेयर की अनायरा की तस्वीरें,पिंक ड्रेस में क्यूट दिखी एंजेल

3/6/2020 12:50:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और पत्नी गिन्नी ने 10 दिसंबर को एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया। जिसकी कपिल ने क्यूट बेबी गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हाल ही में एक बार फिर क्यूट एंजेल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


रिया तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर नन्ही परी की तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर फोटोज में अनायरा रिया की गोद में नजर आ रही हैं। बेबी गर्ल चेक शर्ट और पीच कलर की लेगिंग के साथ सॉक्स पहने नजर आ रही हैं। अनायरा ने सिर पर जो हेयर बैंड पहना हुआ है वो काफी प्यारा लग रहा है। बता दें कि रिया कपिल को भाई मानती हैं और वो कई बार कपिल शर्मा के साथ तस्वीरों में नजर आ चुकी हैं।


कैप्शन में रिया ने लिखा- आखिर अपनी लिटिल एंजेल अनायरा से मिली। लिटिल डॉल को बहुत सारी दुआएं। भाई और भाभी को एक बार फिर से बहुत सारी मुबारकबाद।


 कपिल और गिन्नी ने दिसंबर 2018 में पंजाब के जालंधर में पंजाबी रस्मों के शादी की थी।

Edited By

suman prajapati