वॉकर के सहारे चलना सीख रही कपिल शर्मा की ''लाडो'', काॅमेडियन ने शेयर किया लाडली का क्यूट वीडियो

1/29/2021 12:36:24 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा इस समय सुर्खियों में हैं। कपिल नेहाल ही में बताया किवह दोबारा पिता बनने वाले हैं। इस वजह से 'द कपिल शर्मा शो' बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करते वक्त अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ रहना जरूरी है। इसी बीच कपिल ने अपनी बेटी अनायरा का प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो में कपिल की लाडो चलना सीख रही है। दरअसल, कपिल शर्मा ने हाल ही में ट्विटर पर फैंस के साथ चिटचैट सेशन होस्ट किया। इसमें उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। सेशन में एक फैन ने कपिल से अनायरा के फोटो या वीडियो की मांग की।

इस पर कपिल ने अनायरा का प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनायरा वॉकर के सहारे धीरे-धीरे चलना सीख रही हैं। वो बेहद प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने दिल वाला इमोजी बनाया है। 

 

 

बता दें कि कपिल और गिन्नी ने 2018 में शादी की थी। 2019 में उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ था। दिसंबर 2020 में कपिल ने बेटी का पहला बर्थडे मनाया था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Smita Sharma