कपिल शर्मा ने मनाया गर्लफ्रैंड का बर्थडे, सामने आईं Inside Photos

11/20/2017 11:40:21 AM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड गिन्नी का बर्थडे सैलिब्रैट किया। सेलिब्रेशन का एक वीडियो भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं जिसमें गिन्नी केक काटतीं और कपिल फ्रैंड्स के साथ खड़े होकर हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा कुछ टाइम पहले ही गर्लफ्रैंड गिन्नी के साथ शिरडी भी पहुंचे थे। जहां दोनों साथ में सांई बाबा की आरती में शामिल हुए थे। इस विजिट की कुछ फोटोज सामने आई थीं। जिसमें दोनों फैमिली के साथ पास-पास खड़े दिखाई दे रहे थे हालांकि कपिल ने इस फोटोज को लेकर कुछ नहीं कहा था। 

बता दें कि, इस दिवाली पर कपिल अपने होमटाउन नहीं जा सके थे जिसके चलते गिन्नी खास उनके लिए मुंबई आई थीं। यहीं दोनों ने साथ में ये फेस्टिवल सेलिब्रेट किया था।