खास अंदाज में कपिल शर्मा ने सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, पोती के साथ  मिसेज शर्मा ने काटा केक

1/13/2021 4:22:53 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा फैमिली पर्सन हैं। कपिल शर्मा  चाहे कितने ही बिजी क्यों न हो लेकिन अपनी फैमिली के टाइम निकाल ही लेते हैं। हाल ही में कपिल ने मां जनक रानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

इस दौरान कपिल की मां पिंक कलर के सूट में दिख रही है। पहली तस्वीर में वह अकेले नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कपिल और पोती अनायरा के साथ हैं। तस्वीर में वह पोती के साथ केक काट रही हैं।

वहीं कपिल मां के गालों पर किस कर रहे हैं। इन तस्वीरों में कपिल फैमिली संग काफी मस्ती कर रहे हैं। हालांकि सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में कपिल की पत्नी गिन्नी कहीं नजर नहीं आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा-हैप्पी बर्थडे मां। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

दूसरी बार प्रेंग्नेंट हैं गिन्नी

बीते दिनों ही खबर आईं कि गिन्नी प्रेग्नेंट हैं और दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, हालांकि इन खबरों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

बता दें कि कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों पेरेंट्स बने और उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ। कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।

Smita Sharma