कपिल शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन: पार्टी में छाए सुनील ग्रोवर, काॅमेडी किंग ने पत्नी गिन्नी को खिलाया केक

4/3/2024 1:11:16 PM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 2 अप्रैल को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर काॅमेडियन को ढेर सारी बधाइयां मिली। वहीं कपलि के बर्थडे पर एक खास पार्टी होस्ट की गई जिसमें  पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, सुनील ग्रोवर समेत कई लोग शामिल हुए।

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे गुरू रंधावा ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कपिल शर्मा को केक काटते देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी पत्नी गिनी को केक खिलाया. इस बीच गुरु ने सुनील ग्रोवर की भी झलक दिखाई जो अपने दोस्त के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे।

कॉमेडियकपिल शर्मा इस समय 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं। इस शो के जरिए कपिल और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद साथ नजर आए। शो में इन दोनों के अलावा  अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा जैसे स्टार्स हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma