कपिल शर्मा की ये बहन हैं बेहद खूबसूरत, बन चुकी है टीवी दुनिया की सुपरस्टार

2/18/2018 5:16:10 PM

मुंबई: टीवी पॉपुलर सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा का नाम अब सेलेब्स वर्ल्ड में नया नहीं है। सुगंधा के प्रशंसकों में आमजन से लेकर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा तक शुमार हैं। सुगंधा एक बहुमुखी प्रतिभा से भरी हुई हैं लेकिन दुनिया की नजर में सुगंधा तब आई जब उन्होंने अपनी आवाज़ का जादू संगीत के रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में दिखाया। सुगंधा इस शो एक फाइनल तक पहुँची थी।

खबरों की मानें तो सुगंधा तो कपिल को अपना मुंह बोला भाई मानती हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, कपिल ने ही उनको शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के लिए भेजा था। खैर, आज हम आपसे यह बात करने के लिए सुगंधा का जिक्र नहीं कर रहे हैं।

अभी हाल ही में कपिल ने शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में सुगंधा को अपनी बहन का नाम दिया था और खुद सुगंधा ने ये बात कही है की मेरी सक्सेस के पीछे है भैया कपिल शर्मा का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 27साल की चुलबुली सी इस लड़की ने कभी नहीं सोचा था कि वो फेमस कॉमेडियन बन जाएंगी, क्योंकि सुगंधा का फैमिली बैकग्राउंड संगीत से ही है। 

बताया जाता है कि सुगंधा के दादाजी पंडित शंकर लाल मिश्रा, उस्ताद अमीर खान साहब के शिष्य थे। उन्होंने ही सुगंधा को क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग दी। उनको बचपन से ही सभी प्रतियोगिताओ में भाग लेना बड़ा अच्छा लगता था। बचपन से आज तक ये शौक ऐसा ही है।

सुगंधा अपने सिंगिंग हुनर से रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में थर्ड रनर अप रहीं थी और कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में फाइनलिस्ट रही हैं। सुगंधा ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी कई किरदारों में नज़र आ चुकी हैं|

बचपन में भी कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी सुगंधा ने अपने करियर की शुरुआत जालंधर में रेडियो जॉकी के रूप में की थी. इसके बाद सुगंधा ने कई भजन, जिंगल और गाने गाए हैं।

बता दें कि अपनी प्रतिभाओं को जानकर सुगंधा ने अपना रुख मुंबई की ओर करा। इसीलिए वह अमृतसर के बाद मुंबई आ गईं। सुगंधा ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की। उन्होंने अपनी पहली नौकरी बिग एफएम के लिए की। इसी दौरान उन्होंने जिंगल्स, भजन, डॉक्यूमेंटरी में प्ले बैक का काम किया और आज वो एक सक्सेसफुल कलाकार के लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।