काॅमेडी के साथ-साथ कमाई में भी किंग हैं कपिल शर्मा, एक साल में कमाते हैं इतने करोड़

4/3/2019 4:23:02 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अपनी कड़ी मेहनत के साथ कपिल ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। कपिल आज के समय में एक एपिसोड के लिए मेकर्स से मोटी रकम लेते हैं। कपिल की कार और कुल संपत्ति की कीमत भी हैरान कर देने वाली है।

पिछले दस साल में कपिल ने काफी तरक्की कर ली है और आज मुंबई में उनके पास घर के साथ-साथ रेंज रोवर जैसी कई महंगी और लक्सरी कारें भी है।

बता दें कि कपिल के पास साल 2013 में Range Rover Evoque SD4 थी। इस दौरान कपिल कॉमेडी सर्कस की सीरीज में काम कर रहे थे।

 

इस समय कपिल शर्मा के पास सबसे महंगी  मर्सिडीज बेंज और SUV कार है। जिसकी कीमत लगभग 50 से 65 लाख रुपए के आसपास है।

 

इतना ही नहीं कपिल शर्मा के पास अपना एक पर्सनल वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत 5 करोड़ 50 लाख है।

पहले शो से मिले थे इतने लाख

कपिल ने साल 2007 में 'द ग्रेट इंडियल लॉफ्टर शो' में हिस्सा लिया था। इस शो का खिताब भी कपिल ने अपने नाम किया था। शो की विनिंग राशि के तौर पर कपिल को 10 लाख रुपए का चेक मिला था। 

 

ब्रांड एडवरटाइजमेंट से कमाते हैं लाखों

बता दें कि कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा स्टेज शोज और कुछ ब्रांड एडवरटाइजमेंट से भी खूब कमाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सोलो स्टेज परफॉर्मेंस के लिए करीब 75 लाख रुपए लेते हैं।

कपिल ने एक बार खुद ट्वीट कर बताया था कि वह पिछले पांच साल से 15 करोड़ इनकमटैक्स दे रहे हैं। इसके अलावा फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में वो साल 2012 में 96 वें स्थान पर थे तो 2016 में वो 27 वें स्थान पर आ गए थे। 

अगर कपिल की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह करीब 26 मिलियन डॉलर के आसपास है। इंडियन करंसी की बात करें तो कपिल की प्रॉपर्टी की कीमत 145 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा की आय बीते 5 सालों में 380 प्रतिशत बढ़ी है। 

Smita Sharma