Video: लंबे समय बाद मंच पर साथ दिखे कपिल-सुनील, गिले-शिकवे भूल जमकर झूमे कॉमेडियन्स

3/15/2020 11:04:19 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को लोग आज भी साथ देखना चाहते हैं। लोग आज भी इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। सुनील और कपिल के फैंस चाहते हैं  ये दोनों एक साथ आकर फिर से दर्शकों को लोटपोट करें। बीते दीनों कई ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि जल्द ही दोनों साथ आ सकते हैं। इसी बीच कपिल और सुनील का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

इस वीडियो में कपिल और सुनील के साथ लीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी नजर आए। यह वीडियो  किसी शादी के फंक्शन का है। फंक्शन में कपिल और मीका जहां सदाबहार बॉलीवुड सॉन्ग'ऐ मेरी जोहरा जबी' गा रहे हैं, तो सुनील ग्रोवर भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

PunjabKesari

वीडियो में कपिल और सुनील एक दूसरे को गले लगाते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को खुद मीका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'भाई कपिल शर्मा बहुत मजा आया।

PunjabKesari

इस बेहतरीन शाम के लिए धन्यवाद। भगवान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों पर अपनी कृपा बनाए रखे। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले सुनील और कपिल को बीते साल सलमान खान की पार्टी में देखा गया था। दोनों की पार्टी के दौरान की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News