पंजाबी मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का निधन, कपिल शर्मा समेत इन स्टार्स ने जताया दुख

2/24/2021 3:40:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पंजाबी मशहूर गायक सरदूल सिकंदर के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। सिंगर का बुधवार को 10 बजे के करीब निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari


सिंगर दलेर मेहंदी ने सरदूल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'बड़े दुख की खबर है सरदूल सिकंदर साहब नहीं रहे। हमारे परिवार और संगीत उद्योग को बड़ा नुकसान।'

 

वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'बहुत ही दुखदायक खबर है। इनका (सरदूल सिकंदर) गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था। मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहड़ी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए थे। हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी। आप बहुत याद आएंगे पाजी। ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।'

 

 

बता दें,सरदूल को किडनी में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उसी दौरान वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी और आज वे हम सबको हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

 

PunjabKesari


सरदूल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सारंग और अलाप को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अमन नूरी भी एक प्रसिद्ध गायिका हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News