गिन्नी ने पहनी कपिल के नाम की चूडियां, बैंगल सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

12/4/2018 7:11:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू हो गया हैं। वहींं अब इस लिस्ट में कपिल शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। कपिल गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। बीते दिन ही कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी की बैंगल सेरेमनी हुई। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में गिन्नी रेड कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान गिन्नी के परिवार वालों और फ्रेंड्स के साथ काफी मस्ती की।


रविवार को हुआ था अखंड पाठ

बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। रविवार को गिन्नी के घर अखंड पाठ रखा गया था। उनके इस फंक्शन में परिवार और फ्रेंड्स के अलावा सीनियर अकाली लीडर बीबी जगीर कौर भी शामिल हुईं। 

10 दिसंबर को कपिल की बहन के घर होगा जगराता

खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा गिन्नी की शादी से पहले 10 दिसंबर को शादी सेरेमनी की कुछ रस्में शुरू हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि कपिल की बहन ने अपने भाई की शादीशुदा जिंदगी शुरू होने से पहले अपने घर पर माता का जागरण करवाएंगी।


इस दिन लेगें सात फेरे
 

कपिल शर्मा गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। कपिल और गिन्नी कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। दोनों की शादी जालंधर में होटल कबाना में होगी।

 

स्पेशल गेस्ट को दिया गया खास इन्विटेशन बाॅक्स

कपिल ने मुंबई और पंजाब के लोगों के लिए पंजाबी और माॅर्डन  इन्विटेशन बाॅक्स बनवाया। इस इन्विटेशन कार्ड में शादी की डेट से साथ- साथ कपिल की बहन के घर होने वाले फंक्शन की भी डिटेल दी गई है। बाॅक्स में ड्राई फ्रूट पंजीरी, बादाम आजि शामिल हैं। वहीं हेल्दी लाइफ के लिए ग्रीन टी भी है। वहीं रिश्तेदारों को कपिल ने बाकी मिठाइयों के साथ भाजी दी है। 

 

शादी के बाद 2 रिसेप्शन

कपिल और गिन्नी 14 दिसंबर को अमृतसर रिसेप्शन पार्टी देंगे। जानकारी के मुताबिक कपिल टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में भी पार्टी रखेंगे। वहीं जो लोग अमृतसर नहीं आ पाएंगे वो मुंबई में दी जानेवाली पार्टी में शामिल हो सकेंगे। कपिल मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी 24 दिसंबर को दे सकते हैं।

 

Konika