Pics: कपिल शर्मा की एक्ट्रेस साई लोकुर ने की बॉयफ्रेंड संग की रचाई सगाई, येलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखा कपल

10/3/2020 12:47:41 PM

मुंबई. एक्ट्रेस साई लोकुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड तीर्थदीप रॉय के साथ सगाई कर ली है।

एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में काम किया था। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर दी है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 


शेयर तस्वीरों में एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड तीर्थदीप रॉय के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए साई लोकुर ने लिखा-'मैं तुमसे प्यार करती हूं और यही सब कुछ की शुरुआत और अंत है।' फैंस इन तस्वीरें को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें एक्ट्रेस लॉकडाउन के दौरान जब साई लोकुर से उनके रिलेशनशिप और शादी की प्लानिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। आखिरकार अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सगाई की खबर देकर खुश कर दिया।

साई लोकुर फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' के अलावा मराठी बिग बॉस में भी नजर आई थी। जिस से एक्ट्रेस का फैंस का खूब दिल जीता।

Smita Sharma