कपिल-गिन्नी का मीका को खास बर्थडे सरप्राइज, काॅमेडियन की पत्नी ने सिंगर के लिए बनाया स्पेशल केक
6/10/2020 3:23:21 PM
मुंबई: सिंगर मीका सिंह आज यानि 10 जून को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण शायद उन्होंने बर्थडे को लेकर कोई खास प्लानिंग नहीं की होगी। लेकिन काॅमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने मीका के बर्थडे को खास और हमेशा के लिए यादगार बना ही दिया। गिन्नी चतरथ ने मीका सिंह के लिए होममेड केक बनाया। कपिल शर्मा ने मीका सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।
वीडियो में मीका सिंह केक काटते दिख रहे हैं। वीडियो में मीका कहते हैं-'ये खूबसूरत सा केक गिन्नी भाभी ने बनाया है। थैंक्यू इस सब के लिए।' वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने मीका सिंह को बर्थडे विश भी किया है। उन्होंने लिखा-'हैप्पी बर्थडे मीका पाजी। बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।
बता दें कि मीका और कपिल पड़ोसी हैं। दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कपिल और मीका को साथ में गाते हुए भी कई बार देखा गया है। लॉकडाउन में जनता कर्फ्यू के वक्त उन्होंने मीका सिंह के साथ मिलकर घर की बालकनी में ड्रम बजाए थे। मीका सिंह कपिल शर्मा के शो में भी कई बार आ चुके हैं।
काम की बात करें तो कुछ समय पहले ही मीका फैंस के लिएएक स्पेशल गाना रिलीज किया था। गाने की थीम लॉकडाउन में दो स्टार्स के प्यार की कहानी थी। गाने में मीका सिंह के साथ टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना नजर आईं। इस गाने को क्वारनटीन लव नाम दिया गया।गाने को मोबाइल पर शूट किया गया है। 'क्वारनटीन लव' पुराने गाने बड़े अच्छे लगते हैं का रीमेक वर्जन है। वहीं कपिल तो अपने शो द कपिल शर्मा के शो को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं।