रिलीज हुआ 'कानपुर वाले खुरानाज' का प्रोमो, कुणाल खेमू के साथ हर खबर को खास बनाएंगे सुनील

11/27/2018 6:01:18 PM

मुंबई: टीवी एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। सुनील अपने नए शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के साथ छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस शो का पोस्टर रिलीज हुआ था। वहीं अब हाल ही में इस शो का पहला प्रोमो भी सामने आ गया है।

इस प्रोमो में सुनील एक बूढ़े व्यक्ति का रूप धारण कर देसी अंदाज में चाय की चुस्कियां लगाते दिख रहे हैं। वहीं कुणाल खेमू उन्हें अखबार से पढ़कर दीपिका-रणवीर की शादी की खबर सुना रहे हैं। जिसके बाद सुनील उस खबर का मजाक उड़ा देते हैं। सुनीलके एक मजाक से साफ जाहिर है कि वह शो पर बड़ी-बड़ी खबरों का मजाक उड़ाएंगे और लोगों को काफी हसाएंगे। 

यह शो साल 2018 की बड़ी मजेदार खबरों पर आधारित होगा। इस साल क्या खास हुआ और आने वाला साल क्या खास हो सकता है। इस पर बेस्ड यह शो बनाया गया है। साल की सभी खबरों खासकर एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर मजाक उड़ता दिखाई देगा। 

 

कहा जा रहा है कि यह शो सीजन के तौर पर आ रहा है। इसके 15 या 20 एपिसोड ही टेलीकास्ट किए जाएंगे। यह शो वीकेंड पर टेलीकास्ट किया जाएगा। 
यह शो रविवार को स्टार प्लस पर आएगा। सूत्रों के मुताबिक सुनील का यह शो दिसंबर से दूसरे सप्ताह से शुरू हो रहा है। 

Neha