कन्नड़ एक्टर दीपक महादेव ने एक्ट्रेस चंदाना संग की सगाई, सेरेमनी के दौरान एक दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल

7/2/2021 12:08:00 PM

मुंबई: कन्रड़ टीवी एक्टर दीपक महादेव ने  एक्ट्रेस चंदाना महालिंगा से सगाई कर ली है। कपल ने बैंगलुरू में परिवार और करीबी दोस्त के बीच सगाई की। सगाई की जानकारी दीपक महादेव ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ शेयर की।

चंदाना के सगाई लुक की बात करें तो वह डिशनल सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हार और मांग टीका से कंप्लीट किया था। वहीं दीपक गोल्डेन कलर की शेरवानी पहने हुए खूब जम रहे हैं।

कपल ने अपनी सगाई की खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं हैं। दीपक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा-'1.7.2021 को सगाई और जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज बनने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Mahadev (@deepakmahadev06)

सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। कोविड की वजह से कई करीबियों को सगाई में नहीं बुला पाया। उम्मीद है हालात सही होंगे और आप सभी शादी में आशीर्वाद देने आएंगे। तस्वीरों में कपल एक-दूजे के प्यार में खोया नजर आया। ' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपक को आखिरी बार टीवी शो नायकी में देखा गया था। वहीं चंदाना सीथा वल्लबा में नजर आई थीं। इसमें चंदाना ने अंकिता का रोल निभाया था।

 

 

Content Writer

Smita Sharma