पापा बनने जा रहे हैं कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा, 9 महीने प्रेग्नेंट हैं पत्नी प्रेरणा

9/4/2022 10:13:18 AM

मुंबई: कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां,ध्रुव सरजा की पत्नी प्रेरणा मां बनने वाली हैं। ध्रुव सरजा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। शादी के बाद पहले बच्चे के स्वागत के लिए कपल काफी एक्साइटिड है। वीडियो की बात करें तो इसमें ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी बच्चों के कपड़ों और सोनोग्राफी दिखाते दिख रहे हैं।

लुक की बात करें तो प्रेरणा ऑफ शोल्डर गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। वह इस ड्रेस में बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

वीडियो को शेयर कर कपल ने लिखा-'हम जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं एक दिव्य। जल्द ही आने वाले छोटे को आशीर्वाद दें। जय हनुमान।' कपल इसी महीने बच्चे का स्वागत करने वाला है। 

कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर को शेयर किया। उनके  करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य उन्हें बधाई देने लगे। दिवंगत चिंरजीवी सरजा की पत्नी और ध्रुव सरजा की भाभी मेघना राज ने कपल का बधाई देते हुए लिखा-'सबसे खूबसूरत खबर! भगवान आप लोगों को आशीर्वाद दे !! छोटे को प्यार।'

ध्रुव सरजा और प्रेरणा ने 9 दिसंबर, 2018 को सगाई की थी। इसके बाद नवंबर 2019 में कपल ने शादी रचाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhruva Sarja (@dhruva_sarjaa)

 

Content Writer

Smita Sharma