कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन, 84 की उम्र में कहा अलविदा

10/10/2020 10:35:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर विजय रेड्डी अब इस दुनिया में नहीं रहे। डायरेक्टर की उम्र अभी 84 वर्ष की थी। विजय रेड्डी का निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए निर्देशक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


विजय रेड्डी के निधन की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा मिली है। लेकिन उनका निधन कब और कैसे हुआ, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। 
बता दें, विजय रेड्डी ने अपने करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। विजय रेड्डी ने साल 1973 में एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसका नाम 'गांधार गुडी' था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म में काफी मशहूर हुई थी।

suman prajapati