कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर का निधन, फैंस ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

4/7/2020 10:40:08 AM

मुंबई: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर काॅमेडियन बुलेट प्रकाश के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।बुलेट प्रकाश का 6 अप्रैल को निधन हो गया है। 44 साल के एक्टर ने लुरु के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इससे पहले हाल ही में खबर सामने आई थी कि लिवर की समस्या से जूझ रहे अभिनेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में बुलेट प्रकाश ने पांच महीने के भीतर अपना 35 किलो वजन घटाया था, जिसकी वजह से इन दिनों उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं। एक्टर के निधन की खबर सुन फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैंष 

बता दें कि बुलेट प्रकाश ने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। कन्नड़ सिनेमा में बुलेट न सिर्फ अपनी जबरदस्त काॅमेडी बल्कि बॉडी लैंग्वेज के चलते भी काफी फेमस थे। वह अपने गर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते थे।

 

 

 

 

Smita Sharma