खुशियां: मां बनीं कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी,घर आया नन्हा शहजादा

5/20/2022 11:37:48 AM

मुंबई: कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। संजना गलरानी और उनके पति अजीज पाशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। संजना गलरानी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

संजना के मां बनने की जानकारी एक्ट्रेस का इलाज करने वाली डॉक्टर ने बच्चे के जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। संजना की डाक्टर ने बच्चे होने की खुशी में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर दी।

पिक्चर को शेयर कर उन्होंने लिखा, बधाई हो...ये बेबी बॉय है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस संजना को बधाई दे रहे हैं।

बता दें पूर्व बिग बॉस कन्नड़ प्रतियोगी ने मई 2020 में डॉ अजीज पाशा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी को लेकर संजना गलरानी मे कहा था कि, अजीज पाशा से उनकी शादी कोई रहस्य नहीं थी लेकिन वो नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की तस्वीरे सबसे सामने आए।

कहा जाता है कि जब संजना 16 साल की थी तभी से वो अजीज पाशा को जानती हैं जो कि पेशे से डॉक्टर हैं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने अजीज पासा के साथ मुस्लिम रिवाजों के अनुसार निकाह किया था। उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम को कबूल किया था और नाम को संजना से माहिरा किया था।

 

Content Writer

Smita Sharma