कन्नड़ एक्टर राजेश का 89 की उम्र में निधन, किडनी संबंधी बीमारी के चलते तोड़ा दम

2/19/2022 1:04:45 PM

मुंबई. कन्नड़ एक्टर राजेश अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर का आज निधन हो गया है। राजेश ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर को 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
आज एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 


राजेश किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। एक्टर को सांस की तकलीफ हुई, जिसे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजेश ने दम तोड़ दिया।


बता दें राजेश ने काफी छोटी उम्र में थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। एक्टर ने अपनी खुद की थिएटर मंडली बनाई जिसका नाम शक्ति ड्रामा बोर्ड है। विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक रहे। राजेश ने गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था। एक्टर अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गए हैं।

Content Writer

Parminder Kaur