कन्नड़ एक्टर एच जी सोमशेखर राव का 86 की उम्र में निधन, दिल का दौरान पड़ने से गई जान

11/4/2020 10:13:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ के दिग्गज एक्टर एच जी सोमशेखर राव उर्फ सोमन्ना का 86 की उम्र निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। उनके निधन के बाद उनके घर और इंडस्ट्री में मातम छा गया है। 


सोमशेखर को घर पर सीने में तेज दर्द उठा और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमशेखर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।


सोमशेखर ने अपने करियर की शुरुआत महज 11 साल की उम्र में थियेटर से की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान करीब 60 फिल्मों और 300 से ज्यादा नाटकों में काम किया। 

 
 

suman prajapati