एक-दूजे के हुए कनिका-गौतम: 3 बच्चों की मां कनिका कपूर ने रचाई दूसरी शादी,पिंक जोड़े में दुल्हन बन खूब जचीं 43 की सिंगर

5/21/2022 9:19:39 AM

मुंबई: आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बेबी डॉल फेम कनिका कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। कनिका कपूर 20 मई 2022 को मंगेतर गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल सात फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ। कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लंदन से सामने आ चुके हैं।आइए आपको दिखाते हैं कनिका कपूर और गौतम की शादी की तस्वीरें और वीडियो।

अपने इस खास दिन के लिए कनिका कपूर ने खूबसूरत पिंक लहंगे को चुना जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। मांग टीका, चोकर, पिंक एंड सिल्वर चूड़ियां, रिंग, कलीरे दुल्हन बनीं कनिका के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

उनके साथ दूल्हे राजा गौतम ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। कनिका कपूर की दुल्हन वाली तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की एंट्री वाले वीडियो से लेकर मंडप और वरमाला की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

दोनों ही कपल साथ में खूब जच रहे हैं। साथ ही उनके दोस्त और चाहने वाले जमकर बधाईयां दे रहे हैं। कनिका के पति गौतम गौतम NRI बिजनसमैन हैं।कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है।

इससे पहले कनिका कपूर को 18 साल की उम्र में बिजनसैम राज से प्यार हुआ था। साल 1998 में दोनों ने शादी की और लंदन शिफ्ट हो गए। दोनों के तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं लेकिन साल 2012 में राज और कनिका ने अलग होने का फैसला लिया।

 

View this post on Instagram

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

 

Content Writer

Smita Sharma