कोरोना से ठीक होने के बाद फैमिली संग कनिका कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर,मम्मी-पापा संग चाय पीती नजर आईं सिंगर

4/27/2020 8:33:28 AM

मुंबई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पहली स्टार्स थीं जिनको कोरोना वायरस हुआ था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि  सिंगर कनिका कपूर लंदन से वापस लौटी थीं, जिसके बाद वह पार्टियों में शामिल हुईं हालांकि बाद में कनिका जब कोरोनापॉजिटिव पाई गईं तो उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिंगर के ऊपर जानकारी छुपाने का और जानबूझकर लोगों में इस वायरस को संक्रमित करने का आरोप भी लगाया। वहीं अब हाल ही में कोरोना से ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

इस तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ आराम से बैठकर चाय पीती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कनिका ने कैप्शन में लिखा-'आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और एक गर्म चाय के कप की जरूरत है।'

 इस समय कनिका लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस बात की जानकारी सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।

 

View this post on Instagram

Stay Home Stay Safe 🙏🏼

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

 

बता दें कि कि इससे पहले उन्होंने कोरोनोफैलाने के आरोप पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी थी। साथ ही यह भी बताया है कि वे लंदन से लौटने के बाद क्वारैंटाइन में क्यों नहीं रहीं। सिंगर का यह पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था। 

 

Smita Sharma