कोरोना से ठीक हुईं कनिका कपूर, सिंगर की COVID-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव

4/4/2020 7:50:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर बीते कई दिनों से पीजीआई के कोरोना वार्ड में एडमिड हैं। हाल ही में कनिका को लेकर एख बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो अब कनिका कोरोना मुक्त हो गई हैं। पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा जांच कराएंगे। कनिका की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। कनिका में अब बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण नहीं हैं।

PunjabKesari

शुक्रवार को कनिका का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। डाक्टर पुष्टि के लिए दोबारा नमूना जांच के लिए भेजेंगे। कनिका की सेहत में सुधार में वह वार्ड के डाक्टर और स्टाफ नर्सों को गाने सुना रही हैं। इतना ही नहीं वह उन्हें बाॅलीवुजड की कई कहानियां भी सुना रही हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि सिंगर 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आईमं थी। कनिका ने 13 से लेकर 15 मार्च तक कई पार्टीज में हिस्सा लिया था। इन पार्टीज में लगभग 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी थे। हालांकि उनकी रिपोर्ट्स नेगिटव आई थी। सिंगर की इस लापरवाही के बाद उनपर केस दर्ज हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News