कोरोना पीड़ित कनिका कपूर की लखनऊ में पार्टी, सिंगर ने कई लोगों को डाला खतरे में
3/20/2020 4:46:58 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की प्ले बैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरल की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर इस वायरल के होने की पुष्टि की थी। बता दें कि कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे। हाल ही में एक पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। वे 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं।
इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। कनिका 3 पार्टियों में शामिल हुईं थीं। कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। 14 मार्च को उन्होंने चेकइन किया, 16 मार्च को चेकआउट किया। इसी होटल में बाद में हुई एक पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं।
सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इसमें जितिन प्रसाद, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और उनकी पत्नी, लोकायुक्त संजय मिश्रा जैसे कई हाईप्रोफाइल लोग इस पार्टी में मौजूद थे। इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।
कनिका की दूसरी पार्टी
कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पार्टी दी। इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए।
तीसरी पार्टी
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई। इसमें भी कनिका मौजूद थीं।
इसके अलावा कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-2 में रहते हैं।बता दें कि कनिका की सोसाइटी को भी सील कर दिया गया है।
अस्पताल जाती कनिका कपूर
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कलयुगी मां का कबूलनामा...बेटे ने देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था...डर के मारे कर दी हत्या

Recommended News

यात्रियाें की बढ़ती संख्या के चलते रेलवे ने चलाई 4 समर स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा इनका शेड्यूल

मोदी, बाइडन की यात्राओं के दौरान ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन’ पर केंद्रित रहेगी वार्ता

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी नियुक्त, चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति

अंतर्राज्यीय अवैध असला तस्कर को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार