प्री-वेडिंग: 43 की उम्र में दुल्हन बनेंगी कनिका कपूर,हल्दी सेरेमनी में To-Be-Hubby गौतम संग थिरकीं सिंगर

5/20/2022 8:33:43 AM

मुंबई: 'बेबी डाॅल' फेम कनिका कपूर 20 मई यानि आज प्रेमी गौतम के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।सिंगर की यह दूसरी शादी है और वह उनसे अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

19 मई को कपल की हल्दी सेरेमनी हुई।  हल्दी सेरेमनी में कपूर सिल्वर लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दुल्हे राजा व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। क फोटो में कनिका कपूर, गौतम और परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैठी हैं और सभी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले कनिका ने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की थी। उस दौरान कनिका ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था और उन्होंने एक क्राउन भी पहना था। वहीं कनिका ने शैश भी पहना था जिसमें लिखा था ब्राइड टू बी।

रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका और गौतम साल भर से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल करने का फैसला लिया है। यानी कि अब कनिका और गौतम बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बाद अब पति-पत्नी बनने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦋iamkanikakapoorfan🦋 (@kanika_kapoor_fc)

बता दें कि कनिका के होने वाले पति गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं और ये कनिका की दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका ने राज चंदोक से शादी की थी और वह भी एनआरआई बिजनेसमैन थे। दोनों के 3 बच्चे थे, लेकिन उनकी शादी चली नहीं और फिर साल 2012 में कनिका और राज का तलाक हो गया।  तलाक के बाद कनिका ने अकेले बच्चों की परविश की। इसी बीच उनकी लाइफ में गौतम आए और दोनों ने आगे की जिंदगी को साथ बिताने का फैसला लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦋iamkanikakapoorfan🦋 (@kanika_kapoor_fc)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦋iamkanikakapoorfan🦋 (@kanika_kapoor_fc)

Content Writer

Smita Sharma