Coronavirus: पांचवीं बार भी पोजिटिव आईं कनिका की रिपोर्ट, डॉक्टर्स ने कही ये बात

3/31/2020 1:27:45 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर इन दिनों  कोरोना वायरस के चलते  हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कनिका की पिछली चार रिपोर्ट्स उनकी पॉजिटिव आई हैं। वहीं अब सिंगर की पांचवी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में कनिका कपूर के फैंस और रिश्तेदार थोड़े परेशान नजर आ सकते हैं, हालांकि अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर डॉक्टर आर के धीमन ने कनिका की सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा-'कनिका कपूर अब स्टेबल हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वो अब नॉर्मली खाना खा रही हैं। मीडिया में जो ये खबरें फैल रही हैं कि कनिका बहुत बीमार हैं ये खबरें गलत हैं। रिपोर्ट्स थीं कि कनिका का चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कनिका कपूर के परिवारवाले काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कनिका की सेहत को लेकर पीजीआई के डाक्टरों से चिंता जाहिर की।

PunjabKesari

बता दें कि कनिका ने कुछ समय पहले ही एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि उन्हें घर जाने का इंतजार है। उन्हें अुने परिवार औऱ बच्चों की काफी याद आ रही है।  कनिका ने पोस्ट में लिखा-'सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं। सेफ रहें। आप सभी का मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। अपने बच्चों और फैमिली के पास जाने का इंतजार है। मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News