30 करोड़ के बंगले के बाद 31 पेड़ लगाकर कंगना ने परिवार के साथ मनाली में की जन्मदिन की शुरुआत

3/23/2018 10:51:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत आज 31 साल की हो गईं हैं। हाल ही में कंगना के बर्थडे पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह हिमाचल की वादियों में एक आम लड़की की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।

उन्होंने बीते दिन ही मनाली में 30 करोड़ का बंगला बनाया है और अभी तस्वीरों में कंगना अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ इकोफ्रेंडली तरीके से अपना जन्मदिन मनाती हुईं नजर आईं।

बीते एक हफ्ते में कंगना अपने जन्मदिन के लिए 31 पेड़ लगा चुकी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। 

कंगना का जन्म भी मनाली के करीब बांबला में ही हुआ था। उनकी फिल्मी करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन कंगना ने कभी हौंसला नहीं छोड़ा। इतना हीं करियर चुनने के फैंसले पर उनको घर से भी निकाल दिया गया था लेकिन आज उन्होंने एक्टिंग से ही नाम और पैसा कमाकर अब यहां एक ऐसा घर बनाया है, जिसकी चर्चा हर तरफ है।

पैसों के अलावा कंगना बेबाक बयानों की वजह से भी हमेशा सुर्खियां बटौरती रहतीं हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। कंगना की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहतें हैं। 

बता दें कि 12 साल पहले 'गैंगस्टर' फिल्म से डेब्यू करने वाली कंगना ने साल 2014 में क्वीन के हिट होने के बाद इस घर की प्लानिंग शुरू की थी। अब उनकी फिल्म मणिकर्णिका रिलीज होने को है। 

Punjab Kesari