कंगना को सताई पर्यावरण की चिंता, दान किए 42 लाख रूपए

9/5/2019 4:42:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। पर्यावरण सरंक्षण के लिए की जा रही पहल 'कावेरी कालिंग' में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं, जिसमें कावेरी नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार शामिल हैं। यह अभियान ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा चलाया जा रहा है। 

Kangana Pictures

अब हाल ही में, कंगना ने घोषणा की है कि वह पूरे दिल से इस अभियान में शामिल हो रही हैं और चाहती हैं कि यह सफल हो। वह इस अभियान के लिए 42 लाख रुपये दान कर रही हैं।

एग्रोफोरस्ट्री पहल 'कावेरी कॉलिंग' जिसका उद्देश्य कावेरी बेसिन में 242 करोड़ पौधे लगाना और अधिक वर्षा के लिए प्रेरित करना और नदी में जल स्तर को बढ़ाने के प्रयास में करना है।

कंगना से पहले भी कई सेलेब्स इस पहल में शामिल हो चुके हैं। जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर, काजोल, इम्तियाज अली, ऋषि कपूर, वहीदा रहमान जैसी हस्तियां शामिल हैं। 

Kangana Images

कावेरी कॉलिंग 12 साल का लंबा प्रोजेक्ट है.
 

Smita Sharma