तंजः कंगना ने आलिया भट्ट को बताया मूवी माफिया डैडी की परी, ''गंगुबाई काठियावाड़ी'' को लेकर बोलीं- इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे

2/20/2022 11:53:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस की मोस्ट अवेटड संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म  'गंगुबाई काठियावाड़ी' बहुत जल्द यानि 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। रिलीजिंग से पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने आलिया की फिल्म पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी इंस्टग्राम स्टाेरी एक पोस्ट शेयर कर इंडस्ट्री के दो लोगों को मूवी माफिया के नाम पर घेरा है। 

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। शुक्रवार को आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक ही इस फिल्म की कास्टिंग है। ये कभी नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अब स्क्रीन हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं।

 

बता दें, इससे पहले कंगना रनौत ने बीते दिनों रिलीज हुई दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'गहराइयां' पर भी निशाना साधा था।

 

 

उन्होंने लिखा था- 'मैं भी मिलेनियल हूं लेकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर परोसा जा रहा है, प्लीज ऐसा ना करें। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती हैं। आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है। और ये फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।'


 

 


 

Content Writer

suman prajapati