कंगना रनौत के निशाने पर महेश भट्ट...एक्स-बॉयफ्रेंड्स संग सुष्मिता ने की पार्टी,पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

9/6/2022 6:38:35 AM

मुंबई: 'पंगा गर्ल' यानि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर महेश भट्ट को आड़े हाथ लिया। कंगना ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर महेश भट्ट की कुछ पुरानी वीडियोज शेयर की है।वीडियो के साथ कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम खान है। वहीं दूसरी तरफ मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट और टाटा संस के चेयरमैन रहे साइरस मिस्त्री के निधन की खबर से बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर भी अपडेट सामने आया। आइए डालते हैं बाॅलीवुड की खबरों पर एक नजर...

 

कंगना रनौत का दावा-'महेश भट्ट का असली नाम है असलम,दूसरी शादी करने के लिए बदला था धर्म'

 

'पंगा गर्ल' यानि एक्ट्रेस कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेज में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बेबाक होकर अपनी राय रखती हैं। मुद्दा चाहे देश से जुड़ा हो या फिल्म इंडस्ट्री से कंगना अपनी बात कहने में कभी पीछे नहीं हटती। कंगना अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े चहरों पर विवादित बयान दे चुकी हैं। वहीं महेश भट्ट और उनका परिवार हमेशा ही कंगना के निशाने पर रहता है। हाल ही में एक बार फिर कंगना ने महेश भट्ट को आड़े हाथ लिया। कंगना ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर महेश भट्ट की कुछ पुरानी वीडियोज शेयर की है। वीडियो में महेश भट्ट मुस्लिम जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम खान है। 

अब यौन शोषण मामले में KRK पर गिरी गाज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान (केआरके) को कुछ दिन पहले ही आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार हुए थे। अभी इस मामले में उन्हें राहत मिली नहीं थी कि अब वह एक और केस में फंस गए। पहले से गिरफ्तार चल रहे केआरके को मुंबई की वर्सोवा पुलिसने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया। रविवार 4 सितंबर को एक पुराने छेड़खानी के मामले में कमाल खान को गिरफ्तार किया गया।

 

साइरस मिस्त्री के निधन से से शोक में डूबी बाॅलीवुड इंडस्ट्री

मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट और टाटा संस के चेयरमैन रहे साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर को निधन हो गया। साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई।  साइरस का जाना भारतीय उद्यम जगत के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन पर उद्यम जगत और राजनीतिक जगत ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड ने भी दुख जाहिर किया। कई स्टार्स ने ट्वीट कर साइरस मिस्त्री को श्रद्धांजलि दी।


WHAT! हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए पार्टी में पहुंचे सलमान, कैमरा देख पॉकेट में छिपाया ड्रिंक

बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान अपने स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सलमान को एक पार्टी में देखा गया। पार्टी में सलमान ने ऐसी एंट्री की जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, सलमान ड्रिंक का गिलास लिए पार्टी में पहुंचे। वहीं जैसे ही उनकी नजर पैपराजी पर पड़ी तो उन्होंने ड्रिक वाले गिलास को पॉकेट में छिपाने की कोशिश की। जैसे-तैसे उन्होंने गिलास को अपनी पॉकेट में रख लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  


पापा आंखें खोलो..कब तक यहां लेटे रहोगे...बेटी के बात सुन राजू श्रीवास्तव ने दिए थे संकेत

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 27 दिनों से एम्स में भर्ती हैं। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। हालांकि अच्छी बात ये है कि सेहत में काफी उतार-चढ़ाव के बाद अब कॉमेडियन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं राजू के भाई ने बताया किबुखार में पूरी तरह आराम मिलने के बाद बेटी अंतरा को ICU में राजू को देखने की परमीशन दी गई थी। परमीशन मिलने ही अंतरा आईसीयू में पापा से मिलने पहुंची। उन्होंने पिता को देखते हुए कहा- पापा आंखें खोलो, कब तक यहां लेटे रहोगे। बेटी के यह बोल सुन राजू ने आंखों में हरकत हुई। हालांकि डॉक्टर्स ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। 


'कहानी नहीं है तो मत बनाओ फिल्में' बाॅलीवुड फिल्ममेकर्स पर भड़के प्रकाश झा

बॉक्स ऑफिस पर इस समय बॉलीवुड फिल्मों कार बहुत बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर लगाताकर बायकाॅट बाॅलीवुड ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रेंड के चलते फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो जा रही है। फिल्में अपना बजट तक पूरा नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन बुरी तरह पिट गई है। हाल ही में  फिल्ममेकर प्रकाश झा ने इस पर अपनी राय दी। उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों की इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हालत पर कमेंट किया। प्रकाश झा का कहना है कि फिल्ममेकर्स इस समय बकवास फिल्में बना रहे हैं। अगर आपके पास कहानी नहीं है तो फिल्में बनाना बंद कर दो।


मराठी मुल्गी बन फैमिली संग लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची टीवी की 'अनुपमा'

इस समय देश भर में  गणेश उत्सव की धूम है।  हर कोई बप्पा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। बी-टाउन में भी गणेश उत्सव की धूम देखने को मिली। कई स्टार्स के घर विघ्नहर्ता विराजित हुए। इसके अलावा हर साल तरह इस साल भी तमाम सेलेब्स मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की प्यारी अनुपमा यानि एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। रुपाली गांगुली हाल ही में बेटे रुद्रांश, मां और भाई संग लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची। रुपाली गांगुली ने परिवार के साथ वीआईपी दर्शन किए।

 

एक्स-बॉयफ्रेंड्स रोहमन और रोहित संग सुष्मिता सेन की पार्टी 

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर खबरों में छा गईं। दरअसल, हाल ही में सुष्मिता सेन ने बड़ी बेटी रेने का 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सुष्मिता ने खास पार्टी होस्ट की जिसमें रेने के दोस्त शामिल हुए। इसी पार्टी में सुष्मिता के एक्स बाॅयफ्रेंड्स रितिक भसीन और रोहमन शॉल ने भी शिरकत की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News